Monday, October 26, 2026
18 C
Bhopal

पुलिस अधीक्षक ने 3 आरक्षक को किया बर्खास्त

बलौदाबाजार। ड्यूटी में बार-बार अनुपस्थित रहकर अनुशासनहीनता बरतने वाले 3 आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक ने बर्खास्त कर दिया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. आरक्षक विमल कुमार टंडन 200 दिन से अधिक, आरक्षक सत्यप्रकाश अनंत 250 दिन से अधिक और घनश्याम ध्रुव 517 दिनों से ड्यूटी से गैरहाजिर थे. लंबे समय तक गैरहाजिर रहने के कारण इन तीनों आरक्षकों के विरुद्ध विभागीय जांच का आदेश दिया गया था. इसके बाद तीनों आरक्षकों के आदतन गैरहाजिर रहने एवं ड्यूटी के प्रति लगातार अनुशासनहीनता बरत जाने पर तीनों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।

Hot this week

Topics

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर सियासी बवाल: भोपाल में आज बीजेपी का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पटना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img