भोपाल:
नशा मुक्त शहर अभियान के तहत थाना कोलार रोड पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर घर में अवैध रूप से गांजा छिपाकर रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 339 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
जानिए पूरा मामला
कोलार पुलिस के अनुसार, बीते 12 अप्रैल 2026 को पुलिस ने विवेक बाल्मीक नाम के शख्स को अवैध गांजा के साथ पकड़ा था। पूछताछ में विवेक ने बताया था कि उसने यह गांजा जीवनदास नाम के व्यक्ति से खरीदा था।
तभी से पुलिस आरोपी जीवनदास की तलाश में जुटी थी। बुधवार, 30 जुलाई 2026 को पुलिस को सटीक सूचना मिली कि आरोपी जीवनदास मानिकपुरी (63 वर्ष) अपने दामखेड़ा स्थित घर के आंगन में टीनशेड के नीचे पन्नी में गांजा छिपाकर रखे हुए है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी के पास से 339 ग्राम गांजा जब्त कर लिया।
- अपराध दर्ज: आरोपी के खिलाफ थाना कोलार रोड में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 451/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
- गिरफ्तार आरोपी: जीवनदास मानिकपुरी (निवासी मकान नंबर 14, दामखेड़ा ‘ए’ सेक्टर, कोलार रोड, भोपाल)।
सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी कोलार निरीक्षक संजय सोनी, उप-निरीक्षक जोगेन्द्र नेगी, जनार्दन मिश्रा, पप्पू कटियार, सउनि मानमती सिंह, प्रआर अनुरोध सिंह, लोकेन्द्र गुर्जर, आरक्षक सतवीर जाट और रवि पाल की विशेष भूमिका रही।




