भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में लंबे सेवाकाल के बाद सेवानिवृत्त हुए 13 अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान में शुक्रवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय सभागार में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया।
पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिजनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और खुद को व्यस्त तथा फिट रखें। उन्होंने यह भी कहा कि भोपाल पुलिस परिवार हमेशा उनके साथ है और किसी भी जरूरत पर अधिकारी संपर्क कर सकते हैं।
समारोह के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए और परिवार तथा विभाग के सहयोग के लिए आभार जताया।
ये अधिकारी हुए सेवानिवृत्त:
इस विदाई समारोह में निरीक्षक सुरेश नारायण दुबे, उपनिरीक्षक गणेश राम कीर, मुन्नालाल, भगत सिंह, देवेन्द्र नरवरिया, सहायक उपनिरीक्षक रमेश चंद्र सागर, नंद किशोर अहीरवार, सतेन्द्र नाथ चौबे, राकेश जोशी, उदय सिंह जाटव, दिलीप कुमार, और प्रधान आरक्षक धनी राम शर्मा तथा रामनाथ सिंह सेवानिवृत्त हुए।





