Tuesday, August 18, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल: कैब हड़ताल से यात्री बेहाल, ऑटो चालकों ने वसूला दोगुना किराया; आज बोर्ड ऑफिस पर प्रदर्शन

भोपाल। एग्रीगेटर कंपनियों के खिलाफ टैक्सी चालक संघ की हड़ताल से शहर में ओला-उबर जैसी कैब सेवाएं ठप हो गई हैं। इसका सबसे बड़ा असर भोपाल रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां सुबह से ही यात्री गाड़ियों के लिए परेशान होते रहे। मौके का फायदा उठाकर ऑटो चालकों ने मजबूरी में फंसे यात्रियों से डेढ़ से दो गुना तक किराया वसूला। स्टेशन पर कुछ यूनियनों ने चल रही कैब को रोककर विरोध भी जताया।

​टैक्सी चालकों की मुख्य मांग सरकार द्वारा 22 से 30 रुपये प्रति किलोमीटर स्थायी किराया तय करने और प्राइवेट नंबर वाले वाहनों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने की है। संयुक्त मोर्चे ने मांगें न माने जाने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है और बुधवार को बोर्ड ऑफिस चौराहे पर धरना-प्रदर्शन रखा है।

​उधर, आरटीओ जितेंद्र शर्मा ने बताया कि चालक संगठन को बातचीत के लिए बुलाया गया है और मनमाना किराया वसूलने वालों की शिकायत पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

इंस्टाग्राम का विज्ञापन बना साइबर ठगी का जरिया, मोबाइल हैक कर 98 हजार रुपए साफ

​ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में अनजान विज्ञापन...

2 करोड़ के प्लॉट के सौदे में 60 लाख हड़पे, विजयनगर पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में दो करोड़...

Topics

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img