Tuesday, August 18, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी में रह रहे दो कश्मीरी छात्रों ने स्थानीय लोगों पर परेशान करने और मकान मालिक पर पीजी (PG) खाली कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि उनकी पहचान के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है और जबरन बाहर निकालने की धमकी दी जा रही है।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर तुरंत दखल देने की मांग की है। एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुहेमी के अनुसार, दोनों छात्र ट्रूबा (TRUBA) इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में पीएमएसएसएस (PMSSS) योजना के तहत पढ़ाई कर रहे हैं। कॉलेज में हॉस्टल की सुविधा न होने के कारण वे पिछले एक साल से पीजी में रह रहे हैं।

​धमकियों के चलते छात्र इतने दहशत में हैं कि उनका कमरे से बाहर निकलना और कॉलेज जाना तक मुश्किल हो गया है। एसोसिएशन ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, छात्रों को सुरक्षा मुहैया कराने और कॉलेज के पास उनके लिए सुरक्षित आवास की व्यवस्था कराने की अपील की है, ताकि उनकी पढ़ाई पर असर न पड़े।

Hot this week

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

Topics

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

इंस्टाग्राम का विज्ञापन बना साइबर ठगी का जरिया, मोबाइल हैक कर 98 हजार रुपए साफ

​ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में अनजान विज्ञापन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img