Tuesday, August 18, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित घरौंदा हाइट्स में ‘लव जिहाद’ के आरोप में भारी हंगामा देखने को मिला है। यहाँ बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों ने एक फ्लैट में दबिश दी। सूत्रों के अनुसार घटना के दौरान आदिल नामक एक मुस्लिम युवक को एक हिंदू युवती के साथ पकड़ा गया है।
हिंदू संगठनों द्वारा युवक पर युवती को ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, रेड के दौरान घटना स्थल से कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद होने की बात सामने आई है। हंगामे की सूचना मिलते ही पिपलानी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
इसके साथ ही थाना प्रभारी पिपलानी चंद्रिका यादव ने बताया कि मामले में हर पहलुओं की जांच की जा रही है। उसके बाद ही पूरा मामला सामने आएगा। फिलहाल पुलिस इस पूरे प्रकरण में ब्लैकमेलिंग और अन्य आरोपों की सत्यता जांचने में जुटी है।

Hot this week

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

Topics

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

इंस्टाग्राम का विज्ञापन बना साइबर ठगी का जरिया, मोबाइल हैक कर 98 हजार रुपए साफ

​ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में अनजान विज्ञापन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img