Wednesday, August 19, 2026
24.1 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर साढ़े चार साल तक दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले पर केस दर्ज

भोपाल। राजधानी के पिपलानी क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक विवाहिता से करीब साढ़े चार साल तक दुष्कर्म करने और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आदिल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​पुलिस के अनुसार, पीड़िता ब्यूटीशियन है और पति से विवाद के चलते अलग रह रही थी। इसी दौरान इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान राजगढ़ निवासी शादीशुदा युवक आदिल से हुई। आरोप है कि आदिल ने शादी का भरोसा देकर पीड़िता से संबंध बनाए और लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने और नमाज पढ़ने का लगातार दबाव बना रहा था।

​मामला तब सामने आया जब दो दिन पहले एक कमरे में दोनों के मौजूद होने पर हिंदू संगठनों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए और आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Hot this week

शिवपुरी में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

​शिवपुरी। जिले के नरवर क्षेत्र में मंगलवार देर रात...

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img