Wednesday, August 19, 2026
24.1 C
Bhopal

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब पिलाने से मना करने पर चार युवकों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

​पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त को हमीदिया अस्पताल से सूचना मिली थी कि परिजन दीपक मीणा नाम के युवक को घायल अवस्था में इलाज के लिए लाए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया।

​जांच, गवाहों के बयान और घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला (धारा 103(1), 3(5) बीएनएस) दर्ज किया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर फरार होने की फिराक में लगे चारों आरोपियों—रिंशु यादव, शंकर यादव, रिति यादव और सिद्धार्थ उर्फ गुन्ना को दबोच लिया।

​पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी व उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही।

Hot this week

शिवपुरी में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

​शिवपुरी। जिले के नरवर क्षेत्र में मंगलवार देर रात...

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img