भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला से साढ़े चार साल तक दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी आदिल को गिरफ्तार कर लिया है।
सोशल मीडिया से हुई थी पहचान
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ब्यूटीशियन है और पति से विवाद के बाद अलग रह रही थी। इसी दौरान इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान राजगढ़ निवासी आदिल से हुई। आरोप है कि आदिल ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए और लंबे समय तक शोषण करता रहा। बाद में सामने आया कि आरोपी पहले से शादीशुदा है।

धर्म बदलने और नमाज का दबाव
महिला का आरोप है कि आरोपी उस पर लगातार मुस्लिम धर्म अपनाने और नमाज पढ़ने का दबाव बना रहा था। इस बीच एक फ्लैट में दोनों के मिलने की सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे, जहां हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।
डिजिटल साक्ष्यों की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मोबाइल चैट, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की बारीकी से पड़ताल के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




