Thursday, August 20, 2026
26.1 C
Bhopal

शराब छोड़ने को लेकर पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत

भोपाल। स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र के सेमरा में शराब के नशे में पत्नी से हुए विवाद के बाद 44 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

शराब की लत को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सेमरा निवासी दीपक रैकवार (44) के रूप में हुई है। 17 अगस्त की रात दीपक शराब के नशे में घर पहुंचा था। इस दौरान शराब की लत छोड़ने की बात को लेकर उसका पत्नी के साथ विवाद हो गया। आवेश में आकर उसने कमरे में फांसी लगा ली।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर हालत में उपचार के दौरान गुरुवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक अपने परिवार में कमाने वाला अकेला सदस्य था। उसके परिवार में पत्नी सहित एक बेटा और एक बेटी हैं। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Hot this week

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: STF इंस्पेक्टर आनंद कुमार पर FIR दर्ज

​ग्वालियर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप...

एविएशन में नौकरी के नाम पर 11 लाख की ठगी, एकेडमी संचालक पर केस दर्ज

​इंदौर। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एविएशन सेक्टर...

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img