Thursday, August 20, 2026
26.1 C
Bhopal

बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, कबाड़ी समेत चार गिरफ्तार

सीहोर। मंडी थाना पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में बिजली के तार चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में तीन चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 2.5 क्विंटल बिजली के तार, एक मोटरसाइकिल, रस्सी और कटर सहित लगभग 2.50 लाख रुपए का माल बरामद हुआ है।

​15 अगस्त को भटोनी, जताखेड़ा और लालाखेड़ी जैसे ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार बिजली तार चोरी होने की शिकायतें मिली थीं। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य मुकेश शाक्य, उत्तम शाक्य और रंजीत ठाकुर दिन में बाइक से घूमकर रेकी करते थे और रात के अंधेरे में रस्सी-कटर की मदद से तार काटकर फरार हो जाते थे। चोरी किए गए तार वे मछली बाजार निवासी कबाड़ी सलमान कुरैशी को बेचते थे।

​पुलिस ने चारों आरोपियों—मुकेश शाक्य (38), उत्तम शाक्य (54), रंजीत ठाकुर (60) और सलमान कुरैशी (36)—को न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों और संपर्कों की पड़ताल कर रही है।

Hot this week

शादी के जाल में फंसाकर बिजनेसमैन से 50 लाख की रंगदारी, 12 साल बड़ी युवती पर FIR

​जयपुर। राजधानी में 24 वर्षीय युवा बिजनेसमैन को प्रेम...

शराब छोड़ने को लेकर पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल। स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र के सेमरा में शराब...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: STF इंस्पेक्टर आनंद कुमार पर FIR दर्ज

​ग्वालियर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप...

Topics

शादी के जाल में फंसाकर बिजनेसमैन से 50 लाख की रंगदारी, 12 साल बड़ी युवती पर FIR

​जयपुर। राजधानी में 24 वर्षीय युवा बिजनेसमैन को प्रेम...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: STF इंस्पेक्टर आनंद कुमार पर FIR दर्ज

​ग्वालियर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप...

एविएशन में नौकरी के नाम पर 11 लाख की ठगी, एकेडमी संचालक पर केस दर्ज

​इंदौर। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एविएशन सेक्टर...

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img