Thursday, August 20, 2026
26.1 C
Bhopal

शादी के जाल में फंसाकर बिजनेसमैन से 50 लाख की रंगदारी, 12 साल बड़ी युवती पर FIR

जयपुर। राजधानी में 24 वर्षीय युवा बिजनेसमैन को प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने और बाद में दहेज के झूठे मुकदमे की धमकी देकर 50 लाख रुपये मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​पीड़ित के अनुसार, आरोपी महिला (36) ने खुद को हाई-प्रोफाइल बताकर जनवरी 2026 में 65 हजार रुपये महीने पर उसकी कंपनी में नौकरी हासिल की थी। इसके बाद नजदीकियां बढ़ाकर उसने 29 अप्रैल को आर्य समाज मंदिर में कारोबारी से गुपचुप शादी रचा ली। शादी के तुरंत बाद ही महिला का व्यवहार बदल गया। उसने पीड़ित के एटीएम कार्ड छीन लिए और बैंक खाते से 1 लाख रुपये निकाल लिए।

​आरोप है कि महिला ने पीड़ित के परिजनों को आगरा बुलाकर 50 लाख रुपये और संपत्ति की मांग की। रकम न देने पर पूरे परिवार को दहेज उत्पीड़न के झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर कारोबारी ने पुलिस की शरण ली। पुलिस मामले में साक्ष्य जुटाकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Hot this week

बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, कबाड़ी समेत चार गिरफ्तार

​सीहोर। मंडी थाना पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में बिजली...

शराब छोड़ने को लेकर पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल। स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र के सेमरा में शराब...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: STF इंस्पेक्टर आनंद कुमार पर FIR दर्ज

​ग्वालियर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप...

Topics

बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, कबाड़ी समेत चार गिरफ्तार

​सीहोर। मंडी थाना पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में बिजली...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: STF इंस्पेक्टर आनंद कुमार पर FIR दर्ज

​ग्वालियर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप...

एविएशन में नौकरी के नाम पर 11 लाख की ठगी, एकेडमी संचालक पर केस दर्ज

​इंदौर। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एविएशन सेक्टर...

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img