Thursday, August 20, 2026
25.1 C
Bhopal

नर्सिंग छात्रों का आंदोलन तेज: CM हाउस से हटाए जाने के बाद नीलम पार्क में शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

भोपाल। मध्य प्रदेश में नर्सिंग छात्रों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। बुधवार रात मुख्यमंत्री निवास के बाहर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे छात्रों को पुलिस ने रात करीब 12 बजे जबरन बसों में भरकर रेलवे स्टेशन छोड़ दिया। इसके विरोध में गुरुवार सुबह छात्रों ने एक बार फिर राजधानी के नीलम पार्क में इकट्ठा होकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

​छात्रों का कहना है कि वे परीक्षा, रुके हुए रिजल्ट, डिग्री, रजिस्ट्रेशन और छात्रवृत्ति जैसी बुनियादी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कॉलेजों की मान्यता विवाद और न्यायिक देरी के चलते पिछले छह साल से हजारों छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। छात्रों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सीधे संवाद कराने की मांग की है।

NSUI की चेतावनी:

छात्र संगठन NSUI ने आंदोलन का समर्थन करते हुए पुलिस कार्रवाई की निंदा की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार और चिकित्सा शिक्षा विभाग ने छात्रों की समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं किया, तो प्रदेश भर में उग्र प्रदर्शन कर दोबारा सीएम हाउस का घेराव किया जाएगा। छात्रों ने साफ कर दिया है कि जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलता, वे आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।

Hot this week

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...

राज्य वित्त आयोग की नई वेबसाइट शुरू, अब आम जनता भी ऑनलाइन दे सकेगी सुझाव

​भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के कामकाज को पारदर्शी...

शादी के जाल में फंसाकर बिजनेसमैन से 50 लाख की रंगदारी, 12 साल बड़ी युवती पर FIR

​जयपुर। राजधानी में 24 वर्षीय युवा बिजनेसमैन को प्रेम...

Topics

बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, कबाड़ी समेत चार गिरफ्तार

​सीहोर। मंडी थाना पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में बिजली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img