Friday, August 21, 2026
24.1 C
Bhopal

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी व पद के दुरुपयोग का केस दर्ज

कटनी/भोपाल।

मध्य प्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पद के दुरुपयोग, धोखाधड़ी और आपराधिक सांठगांठ के गंभीर आरोपों के चलते गुरुवार को कुठला थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से उनकी याचिका खारिज होने के बाद भोपाल सतर्कता शाखा की शिकायत पर जबलपुर जोन के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई।

82 लाख की जमीन मात्र 18.20 लाख में कराई रजिस्ट्री

जांच में सामने आया कि कुठला थाना क्षेत्र स्थित करीब 82.86 लाख रुपये (सरकारी गाइडलाइन मूल्य) की बेशकीमती जमीन को पुलिसिया दबाव बनाकर महज 18.20 लाख रुपये में रजिस्ट्री करवा लिया गया। कागजों में खरीदार बने मारूफ अहमद हनफी के खाते में रजिस्ट्री के दिन ही संदिग्ध तरीके से 15 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे।

पैन नंबर से खुला फर्जीवाड़ा

जबलपुर एएसपी अनु बेनीवाल की जांच में खुलासा हुआ कि रकम ट्रांसफर करने वाले दोनों खातों में एक ही पैन (PAN) नंबर दर्ज था, जिससे फर्जीवाड़े और सुनियोजित सांठगांठ की पुष्टि हुई।

​गौरतलब है कि इससे पहले भी अवैध वसूली के आरोपों के चलते कटनी एसपी ने सीएसपी पच्चीसिया से तीन थानों का प्रभार वापस ले लिया था। अब एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hot this week

मुस्लिमों को हिंदू इलाकों में घर नहीं मिलता: पूर्व IAS नियाज खान

​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी और लेखक...

गैर-युवक के साथ कमरे में देख पति ने लगाई फटकार, आहत पत्नी ने दे दी जान

इंदौर: खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम दुधिया में एक...

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...

Topics

राज्य वित्त आयोग की नई वेबसाइट शुरू, अब आम जनता भी ऑनलाइन दे सकेगी सुझाव

​भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के कामकाज को पारदर्शी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img