Saturday, August 22, 2026
26.1 C
Bhopal

कलारा में एसपी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेश

भोपाल (देहात)। ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026’ के तहत शुक्रवार को ग्राम कलारा में जनसंवाद एवं समस्या निराकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय ने लगभग 250 ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

​एसपी श्री पाण्डेय ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान और जनता से सीधा जुड़ाव पुलिस की पहली प्राथमिकता है। इस दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी साझा न करने और ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी गई। साथ ही, युवाओं को नशे के जाल से दूर रखने के लिए ग्रामीणों से एकजुट होकर प्रयास करने की अपील की गई।

​कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सोनकर, एसडीओपी बैरसिया वैशाली कराहलिया और गुनगा थाना प्रभारी रिंकू जाटव सहित पुलिस बल उपस्थित रहा।

Hot this week

11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, दो दिन पहले ही नए स्कूल में हुआ था दाखिला

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर...

कोर्ट परिसर के बाहर पति पर पत्नी का हमला, पत्थर मारकर दांतों से चबाई उंगली

​शिवपुरी। जिला न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार को भरण-पोषण...

शर्मनाक: दोपहर 2.35 बजे ही स्कूल पर लटक गया ताला, नशे में पहुंचे शिक्षक को जिपं उपाध्यक्ष ने लगाई फटकार

​भोपाल। राजधानी के अरवलिया पंचायत स्थित परवलिया सानी प्राथमिक...

भोपाल: 1.20 करोड़ के लालच में किशोर की हत्या, साक्ष्य जुटाने आरोपी के घर पहुंची पुलिस

​भोपाल। राजधानी के छोटे तालाब (धोबीघाट) के पास हुए...

Topics

11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, दो दिन पहले ही नए स्कूल में हुआ था दाखिला

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर...

कोर्ट परिसर के बाहर पति पर पत्नी का हमला, पत्थर मारकर दांतों से चबाई उंगली

​शिवपुरी। जिला न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार को भरण-पोषण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img