Tuesday, August 25, 2026
24.1 C
Bhopal

किन्नर समाज के दो गुटों में गद्दी और वर्चस्व को लेकर विवाद, थाने पहुंचा मामला

गंजबासौदा (विदिशा):

शहर में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच गद्दी और इलाके के अधिकार को लेकर विवाद गहरा गया है। मंगलवार को किन्नर मुन्ना नायक अपने समर्थकों के साथ शहर थाने पहुंचे और राजकुमारी व पूजा मिश्रा के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

​85 वर्षीय मुन्ना नायक, जो खुद को किन्नर समाज का मुखिया बताते हैं, ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपी उनकी गद्दी हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गंजबासौदा, उदयपुर और गुलाबगंज उनके पारंपरिक क्षेत्र हैं, जहां आरोपी जबरन वसूली कर रहे हैं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मुन्ना नायक ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।

​इससे पहले किन्नर पूजा मिश्रा भी मुन्ना नायक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा चुकी हैं। इस मामले में एसडीओपी शिखा भलावी का कहना है कि पुलिस को आवेदन मिल गया है और जांच के बाद नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

मध्य प्रदेश: त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा, भोपाल-इंदौर समेत 8 शहरों में 25 ब्रांड का घी अमानक

​भोपाल: त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग...

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...

Topics

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img