Tuesday, August 25, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 पर इन दिनों अवैध वेंडरों का राज चल रहा है। बारिश के इस मौसम में यात्रियों की सेहत के साथ खुलेआम खिलवाड़ हो रहा है और हैरानी की बात यह है कि यह पूरा खेल रेलवे सुरक्षा बल और जिम्मेदार अधिकारियों की नाक के नीचे चल रहा है। हाल ही में की गई एक पड़ताल में सामने आया है कि स्टेशन पर खचाखच भीड़ के बीच नियमों को ताक पर रखकर अवैध वेंडर खाना और फल-फ्रूट बेच रहे हैं। यात्रियों की आंखों में धूल झोंकने के लिए ये शातिर वेंडर गले में कार्ड की डोरी तो पहनते हैं, लेकिन डोरी को शर्ट के अंदर छिपा लेते हैं ताकि कार्ड न होने की बात किसी को पता न चले। सूत्रों के मुताबिक, स्टेशन पर मौजूद कई फूड स्टॉल संचालक भी एक ही कार्ड पर कई लड़कों से अवैध वेंडिंग करवा रहे हैं।

रसूखदारों के नाम पर चल रहा काम
जब इन अवैध वेंडरों से पूछताछ की गई, तो उन्होंने बेखौफ होकर बताया कि वे अजय उर्फ अज्जू मीणा और फिरोज के लिए काम करते हैं। वहीं, आरपीएफ के ही कुछ सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्लेटफार्म 2 और 3 पर शमशेर नाम के व्यक्ति का दबदबा चलता है।

अधिकारियों की अनदेखी से पनप रहा खतरा
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि इन अवैध वेंडरों का खाना खाकर कोई यात्री बीमार पड़ता है, तो जिम्मेदारी किसकी होगी? क्योंकि इनका न कोई रिकॉर्ड होता है और न ही कोई पहचान। बताया जा रहा है कि जब अवैध वेंडिंग धड़ल्ले से चल रही थी, तब आरपीएफ निरीक्षक और भोपाल पोस्ट प्रभारी मनीष शर्मा खुद राउंड पर थे, लेकिन उन्हें यह सब दिखाई नहीं दिया। ऐसे में जनता के टैक्स से वेतन लेने वाले अधिकारियों और आरपीएफ कमांडेंट की चुप्पी इस पूरे मामले में कई सवाल खड़े करती है।

जल्द होगा इटारसी का भी खुलासा

भोपाल स्टेशन के बाद, अब जल्द ही इटारसी रेलवे स्टेशन पर चल रहे अवैध वेंडिंग के बड़े नेक्सस और वहां राज करने वाले ‘पांडे जी’ के खेल का भी भंडाफोड़ किया जाएगा।

Hot this week

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

मध्य प्रदेश: त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा, भोपाल-इंदौर समेत 8 शहरों में 25 ब्रांड का घी अमानक

​भोपाल: त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग...

किन्नर समाज के दो गुटों में गद्दी और वर्चस्व को लेकर विवाद, थाने पहुंचा मामला

​गंजबासौदा (विदिशा): शहर में किन्नर समाज के दो गुटों के...

Topics

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img