भोपाल:पुलिस कमिश्नर (CP) श्री संजय कुमार ने बजरिया थाना क्षेत्र के शंकराचार्य नगर में नागरिकों के साथ जनसंवाद किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से सीपी को अवगत कराया। नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सीपी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्रमुख शिकायतें और समस्याएं
- याचयात बाधा: प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पास ऑटो खड़े रहने और मुख्य सड़क पर अनियमित पार्किंग से आवागमन प्रभावित होने की बात कही गई।
- अवैध गतिविधियां: थाने के पास पुलिया, धर्मशाला के पीछे शराब पीने, और ब्रिज के नीचे सीढ़ियों के पास अवैध गतिविधियों की शिकायत मिली।
- जुए-नशे का अड्ड़ा: खाटू श्याम मंदिर के पास गांजा पीने और जुआ खेलने की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की गई।
- महिला सुरक्षा: बाहरी लोगों के आने-जाने से महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ की आशंका जताते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठी।
सीपी द्वारा दिए गए निर्देश व अपील
- पेट्रोलिंग बढ़ेगी: क्षेत्र में नियमित और प्रभावी पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
- जागरूकता: सीपी ने नागरिकों को ट्रैफिक नियमों की शपथ दिलाई और ऑनलाइन ठगी व साइबर सुरक्षा से बचने के उपाय बताए।
- डायल 112: किसी भी अवैधानिक गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 पर देने की अपील की गई।
- गुप्त सूचना नंबर: मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की जानकारी मोबाइल नंबर 7587648330 पर देने की अपील की गई। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।




