रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में गुरुवार दोपहर एक महिला का शव उसके घर के पास झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 30 वर्षीय राखी (पत्नी मोनू) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बीना की रहने वाली थीं और पति के साथ यहां किराए के मकान में रह रही थीं।

राखी 23 अगस्त से अचानक लापता थीं और परिजनों ने 24 अगस्त को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुरुवार को उनका शव मिलने के बाद मौके पर खून से सने पत्थर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं।
पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पति और अन्य परिजनों से पूछताछ कर रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।



