Thursday, August 27, 2026
23.1 C
Bhopal

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने वाली 55 वर्षीय महिला सफाईकर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना बुधवार शाम की है, जब महिला स्कूल परिसर में अचानक बेसुध होकर गिर पड़ी थी।

​परिजनों के मुताबिक, स्कूल प्रबंधन ने उन्हें सूचना दी कि रेखाबाई (निवासी- 12 नंबर मल्टी, शाहपुरा) बेहोश हो गई हैं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें करंट लगा है। इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

​मृतका सील पब्लिक स्कूल में सफाई का काम करती थीं। करीब 9 महीने पहले उनके पति रामलाल का भी निधन हो चुका है, जिसके बाद से वह बेटे और बहू के साथ रहकर परिवार का भरण-पोषण कर रही थीं।

​गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। शाहपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

Hot this week

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

भोपाल: रातीबड़ में तीन दिन से लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका

रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में गुरुवार दोपहर एक...

बरेठा घाट पर भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों के बीच फंसी बाइक, परिवार और बंदर गंभीर रूप से घायल

​बैतूल:जिले के शाहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेठा घाट पर...

Topics

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...

डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुआ भोपाल का बुजुर्ग दंपती, जेवर गिरवी रख ठगों को दिए 22 लाख रुपए

​भोपाल:कोलार इलाके के कृष्णा कॉम्प्लेक्स (गणपति एन्क्लेव) में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img