रक्षाबंधन के पावन पर्व पर यात्रियों की सुरक्षा को ताक पर रखकर नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले बस संचालकों और चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने दो दिवसीय (25 और 26 अगस्त 2026) विशेष चेकिंग अभियान चलाया। त्योहार के मौके पर मनमानी करने वाली बसों पर कड़ी कार्रवाई की गई है।
अभियान के दौरान बिना बीमा, बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC), निर्धारित क्षमता से अधिक ओवरलोड सवारियां बैठाने और यात्रियों से अधिक किराया वसूलने वाली बसों को पकड़ा गया। विभाग ने दो दिनों में कुल 25 बसों के चालान काटे और इनसे 1,00,000/- रुपये का शमन शुल्क (जुर्माना) वसूला।
- 25 अगस्त 2026 की कार्रवाई: इस दिन कुल 13 बसों पर कार्रवाई करते हुए 48,000/- रुपये का जुर्माना वसूला गया।
- 26 अगस्त 2026 की कार्रवाई: इस दिन कुल 12 बसों के चालान बनाकर 52,000/- रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।
प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से बस संचालकों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।












