Saturday, August 29, 2026
26.1 C
Bhopal

इंदौर के वी-आर-वन रेस्टोरेंट के मोमोज में मिलीं इल्लियां, खाद्य विभाग में शिकायत

​इंदौर के सी-21 मॉल के पीछे स्थित वी-आर-वन रेस्टोरेंट में मोमोज की गुणवत्ता को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे ग्राहक दीपक मीणा अपने दोस्तों के साथ वहां मोमोज खाने पहुंचे थे, जहां सर्व किए गए मोमोज में इल्लियां रेंगती हुई दिखाई दीं।

संचालक ने झाड़ा पल्ला

शिकायत करने पर रेस्टोरेंट संचालक सिद्धार्थ मालवीय और कर्मचारी सोनू पाल ने गलती मानने के बजाय कहा कि वे मोमोज खुद नहीं बनाते, इसलिए उनकी कोई गलती नहीं है। ग्राहकों द्वारा जांच करने पर रेस्टोरेंट में रखी फ्रोजन मोमोज की अन्य बास्केट में भी इल्लियां मिलीं। विरोध करने पर कर्मचारियों ने ग्राहकों के साथ बदतमीजी की।

खाद्य विभाग करेगा कार्रवाई

शिकायतकर्ता ने घटना के फोटो, वीडियो और लोकेशन के साथ खाद्य विभाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। सीनियर फूड इंस्पेक्टर मनीष स्वामी ने बताया कि विभाग की टीम रेस्टोरेंट की जांच करेगी और यह पता लगाएगी कि ये मोमोज कहां तैयार होकर सप्लाई किए जाते हैं। सैंपलिंग की जांच के बाद नियमों का उल्लंघन मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

ला एग्जॉटिका कॉलोनी चौकीदार हत्याकांड: मुख्य आरोपी राजा और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार

​इंदौर की ला एग्जॉटिका कॉलोनी में बुधवार रात चौकीदार...

Topics

ग्वालियर में डिलीवरी बॉय की हत्या पर हंगामा, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चक्काजाम

​ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम डिलीवरी...

फर्जी ट्रेनी IAS तृप्ति सिंह पर एक और धोखाधड़ी का केस दर्ज, 39.17 लाख ठगे

​भोपालखुद को ट्रेनी IAS और मध्य प्रदेश पर्यटन (MPT)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img