Sunday, August 30, 2026
22.5 C
Bhopal

इंदौर सेंट्रल जेल में रक्षाबंधन की धूम: डीजी वरुण कपूर ने लिया जायजा, हजारों बहनों ने बांधी भाइयों को राखी

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मध्य प्रदेश जेल विभाग के डीजी वरुण कपूर ने इंदौर सेंट्रल जेल का दौरा कर विशेष मिलन समारोह का जायजा लिया। इस दौरान जेल परिसर में बंदियों और उनके परिजनों के बीच भारी उत्साह और भावुक माहौल देखने को मिला। ​डीजी वरुण कपूर ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि राखी हमारी संस्कृति का एक प्रमुख त्योहार है। इस बार यह जन्माष्टमी के साथ पड़ा है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि जेल में उमंग का माहौल है। बड़ी संख्या में बहनें, महिलाएं और बच्चे अपने बंदी परिजनों से मिलने पहुंचे हैं। राखी बांधने और मिठाई खिलाने का यह दृश्य बेहद खुशनुमा है।
दोपहर तक हुईं 8 हजार मुलाकातें
आंकड़ों की जानकारी देते हुए डीजी कपूर ने बताया कि इंदौर सेंट्रल जेल में दोपहर तक ही करीब 8 हजार मुलाकातें हो चुकी थीं और शाम तक यह आंकड़ा 10 से 12 हजार तक पहुंचने की पूरी उम्मीद है। पूरे प्रदेश की जेलों में इसी तरह की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि बंदी अपने परिवार के साथ यह त्योहार मना सकें।
​बंदियों को दिलाया संकल्प
इस मौके पर डीजी वरुण कपूर ने बंदियों को एक सकारात्मक संदेश भी दिया। उन्होंने बंदियों को संकल्प दिलाया कि वे जेल में अनुशासन के साथ रहें और रिहाई के बाद एक अच्छे इंसान के रूप में अपने परिवार और समाज के साथ जीवन बिताएं।

Hot this week

भोपाल में अवैध हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, छुरियां और रिवॉल्वर बरामद

​भोपाल क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों की तस्करी के...

भोपाल में हलवाई ने लगाई फांसी, छतरपुर में रहती है पत्नी

निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर, करोंद में किराए...

भोपाल के कोलार में निर्माणाधीन इमारत में युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार

​राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img