Friday, August 28, 2026
24.1 C
Bhopal

ला एग्जॉटिका कॉलोनी चौकीदार हत्याकांड: मुख्य आरोपी राजा और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार

​इंदौर की ला एग्जॉटिका कॉलोनी में बुधवार रात चौकीदार धर्मेंद्र मालवीय की हत्या के मामले में लसूड़िया पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी राजा कुमावत और उसकी प्रेमिका शालिनी उर्फ सेजल को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी शहर छोड़कर भागने की फिराक में थे।

​टीआई राजकुमार यादव की टीम ने बायपास स्थित बेस्ट प्राइज के पास बस स्टॉप से दोनों को धर दबोचा और घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली।

यह था पूरा मामला

बुधवार रात आरोपी राजा अपनी महिला मित्र के साथ जबरन कार लेकर टाउनशिप में घुसा था। चौकीदार धर्मेंद्र के परिवार ने इसका विरोध करते हुए वीडियो बना लिया था। इसी बात पर उपजे विवाद के दौरान आरोपी राजा ने बेरहमी से अपनी कार पहले धर्मेंद्र के ऊपर चढ़ाई और फिर गाड़ी वापस घुमाकर दोबारा उसके ऊपर से निकाल दी, जिससे धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचव करने आए उनके रिश्तेदार गोविंद के पैर में भी गंभीर चोटें आई थीं।

​पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि राजा की पत्नी छह महीने पहले किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी, जिसके बाद से वह शालिनी के साथ प्रेम संबंध में रह रहा था। पुलिस अब दोनों से आगे की पूछताछ कर रही है।

Hot this week

ग्वालियर में डिलीवरी बॉय की हत्या पर हंगामा, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चक्काजाम

​ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम डिलीवरी...

फर्जी ट्रेनी IAS तृप्ति सिंह पर एक और धोखाधड़ी का केस दर्ज, 39.17 लाख ठगे

​भोपालखुद को ट्रेनी IAS और मध्य प्रदेश पर्यटन (MPT)...

इंदौर में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए सिटी बसें पूरी तरह मुफ्त

​इंदौर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं और बहनों को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img