Sunday, August 30, 2026
25.1 C
Bhopal

कटारा हिल्स के अमलतास चौराहे पर फूटा गुस्सा, लोगों ने फूंका नगर निगम का पुतला

भोपाल

कटारा हिल्स स्थित अमलतास चौराहे पर रविवार को स्थानीय रहवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया।

​इलाके में जलभराव, भारी गंदगी और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नगर निगम टैक्स पूरा वसूल रहा है, लेकिन वार्ड-85 में बुनियादी सुविधाएं देने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है।

मुख्य समस्याएं:

  • सड़कों पर गड्ढे: मुख्य मार्ग से लेकर अंदरूनी कॉलोनियों तक सड़कें जर्जर और गड्ढों से भरी हैं।
  • जलभराव और कीचड़: जरा सी बारिश में कॉलोनियों के आसपास पानी भर जाता है और चारों तरफ कीचड़ फैल जाता है।
  • अंधेरा: रात के वक्त स्ट्रीट लाइटें बंद रहने से हादसों का गंभीर खतरा बना रहता है।
  • बिगड़ी सफाई व्यवस्था: नियमित सफाई न होने से बीमारियां फैलने का अंदेशा है।

​भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच हुए इस प्रदर्शन में युवक कांग्रेस के अनिकेत द्विवेदी, निकेश सिंह चौहान और राहुल मंडलोई समेत कई लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधारी गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Hot this week

भोपाल: रहवासी इलाकों में अवैध कारोबार पर सोमवार से होगी कार्रवाई, चस्पा हुए 24 घंटे के नोटिस

​राजधानी भोपाल के आवासीय इलाकों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों...

3 लाख 60 हजार की स्मैक के साथ बुलेरो सवार तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी की कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई...

नाइजीरियन महिला 25 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

​इंदौर की चंदन नगर पुलिस ने मादक पदार्थों की...

राजधानी में स्क्रैप कारोबारी ने की आत्महत्या

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र के 12 नंबर मल्टी (इंद्रा...

Topics

मनपसंद शादी की जिद: मां और मामा ने घोंटा 17 साल की बेटी का गला

राजधानी भोपाल के पिपलानी इलाके में 17 वर्षीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img