Sunday, August 30, 2026
26.1 C
Bhopal

हबीबगंज में हंगामा: फरार बदमाश का पीछा कर रहे गुंडा स्क्वाड की बाइक से बच्ची घायल, लोगों ने पुलिसकर्मियों को घेरा

भोपाल

हबीबगंज थाना क्षेत्र के 11 नंबर स्टाॅप के पास शनिवार शाम एक फरार आरोपी का पीछा कर रहे गुंडा स्क्वाड के दो सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मियों की बाइक की चपेट में आकर आठ वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

​प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कमला नगर थाने के एक मामले में फरार बदमाश की तलाश में पुलिसकर्मी दीपक कटियार और बलराम बाइक से उसका पीछा कर रहे थे। इसी गहमागहमी में अचानक बच्ची सामने आ गई और हादसे का शिकार हो गई। सिविल ड्रेस में होने के कारण भीड़ उन्हें पहचान नहीं पाई और आक्रोशित होकर दोनों से झूमाझटकी करने लगी।

​स्थिति तब संभली जब पुलिसकर्मियों ने अपनी आधिकारिक आईडी कार्ड दिखाकर अपनी पहचान स्पष्ट की। इसके तुरंत बाद डायल-112 की मदद से बच्ची को हजेला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि फिलहाल परिजनों की तरफ से कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगामी वैधानिक कार्रवाई करेगी।

Hot this week

नाइजीरियन महिला 25 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

​इंदौर की चंदन नगर पुलिस ने मादक पदार्थों की...

राजधानी में स्क्रैप कारोबारी ने की आत्महत्या

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र के 12 नंबर मल्टी (इंद्रा...

कटारा हिल्स के अमलतास चौराहे पर फूटा गुस्सा, लोगों ने फूंका नगर निगम का पुतला

​भोपाल कटारा हिल्स स्थित अमलतास चौराहे पर रविवार को स्थानीय...

मनपसंद शादी की जिद: मां और मामा ने घोंटा 17 साल की बेटी का गला

राजधानी भोपाल के पिपलानी इलाके में 17 वर्षीय...

Topics

सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, 40 लाख के जेवर और डेढ़ लाख नकद पार

मुरैना (शहर कोतवाली)। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के नैनागढ़ इलाके...

भोपाल में अवैध हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, छुरियां और रिवॉल्वर बरामद

​भोपाल क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों की तस्करी के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img