भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र के 12 नंबर मल्टी (इंद्रा नगर) में शनिवार रात 50 वर्षीय स्क्रैप कारोबारी गोपाल कनाडे ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय वह घर में अकेले थे।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 7 बजे जब पत्नी मायके से लौटीं, तो मुख्य गेट खुला था और गोपाल का शव खिड़की के सहारे फंदे पर लटका मिला। मृतक के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। घटना के वक्त बच्चे भी घर से बाहर थे।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। रविवार को मर्ग कायम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के असल कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है।




