Sunday, August 30, 2026
25.1 C
Bhopal

राजधानी में स्क्रैप कारोबारी ने की आत्महत्या

भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र के 12 नंबर मल्टी (इंद्रा नगर) में शनिवार रात 50 वर्षीय स्क्रैप कारोबारी गोपाल कनाडे ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय वह घर में अकेले थे।

​पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 7 बजे जब पत्नी मायके से लौटीं, तो मुख्य गेट खुला था और गोपाल का शव खिड़की के सहारे फंदे पर लटका मिला। मृतक के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। घटना के वक्त बच्चे भी घर से बाहर थे।

​सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। रविवार को मर्ग कायम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के असल कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है।

Hot this week

भोपाल: रहवासी इलाकों में अवैध कारोबार पर सोमवार से होगी कार्रवाई, चस्पा हुए 24 घंटे के नोटिस

​राजधानी भोपाल के आवासीय इलाकों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों...

3 लाख 60 हजार की स्मैक के साथ बुलेरो सवार तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी की कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई...

नाइजीरियन महिला 25 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

​इंदौर की चंदन नगर पुलिस ने मादक पदार्थों की...

Topics

कटारा हिल्स के अमलतास चौराहे पर फूटा गुस्सा, लोगों ने फूंका नगर निगम का पुतला

​भोपाल कटारा हिल्स स्थित अमलतास चौराहे पर रविवार को स्थानीय...

मनपसंद शादी की जिद: मां और मामा ने घोंटा 17 साल की बेटी का गला

राजधानी भोपाल के पिपलानी इलाके में 17 वर्षीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img