Tuesday, September 1, 2026
24.1 C
Bhopal

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों की केबल चोरी से नाराज किसानों ने मंगलवार को थाने पहुंचकर विरोध जताया। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के बैनर तले महगवां कला और आसपास के गांवों के किसानों ने थाना प्रभारी अशोक सिंह चौहान को एक शिकायत पत्र सौंपा।

​किसानों ने पुलिस को बताया कि 27 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने खेतों में लगे कई कृषि पंपों से केबल चुरा ली। पिछले एक साल से महगवां कला, कानहरगांव, मगरमुहा, दिघोरी, सीरेगांव और कठोतिया गांवों में इस तरह की चोरियां लगातार बढ़ रही हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

​ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करे और चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ियों व व्यापारियों पर भी सख्त कार्रवाई करे। किसानों ने पूर्व में हुई घटनाओं की एफआईआर की कॉपियां भी पुलिस को सौंपी हैं और मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की है।

Hot this week

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

मंदसौर: गैस कटर से एटीएम काटकर 6.50 लाख की चोरी

​भानपुरा रोड की घटना मंदसौर के भानपुरा रोड पर स्थित...

Topics

भोपाल में फर्जी IPS बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

भोपाल के एमपी नगर इलाके में खुद को IPS...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img