Wednesday, September 2, 2026
25.1 C
Bhopal

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां हत्या के मामले में बंद एक विचाराधीन कैदी ने जेल प्रहरी पर कट्टे से फायर कर दिया। इस अचानक हुए हमले में प्रहरी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तुरंत इलाज के लिए भोपाल एम्स रेफर किया गया है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी कैदी नीलेश हत्या के आरोप में जिला जेल में बंद था। बुधवार को किसी बात को लेकर उसकी जेल प्रहरी दिग्विजय से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि कैदी ने जेल के अंदर ही कट्टा निकालकर प्रहरी पर गोली चला दी। गोली लगने से प्रहरी गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

​घटना के बाद जेल परिसर में हड़कंप मच गया। अन्य सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायल प्रहरी को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भोपाल एम्स रैफर कर दिया गया है।

​इस बड़ी सुरक्षा चूक के बाद जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जेल के भीतर हथियार (कट्टा) कहां से आया, इस बात की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है।

Hot this week

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...

Topics

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img