भोपाल (बागसेवनिया)
साइबर ठगों ने ऑनलाइन टास्क और क्रिप्टो निवेश के नाम पर एक युवक से करीब 11.98 लाख रुपए ठग लिए। ठगों ने पीड़ित सतेन्द्र करोसिया को वॉट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर पहले छोटे टास्क पूरे करने पर 160 और 1500 रुपए तक का बोनस दिया। भरोसा जीतने के बाद आरोपियों ने बड़े मुनाफे का लालच देकर 19 से 20 अगस्त के बीच 32 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए रुपए ट्रांसफर करा लिए।
जब पीड़ित ने अपनी रकम और मुनाफा वापस मांगा, तो ठगों ने 60 हजार रुपए और जमा करने की मांग की। इसके बाद युवक को ठगी का अहसास हुआ। बागसेवनिया पुलिस ने मोबाइल नंबर और बैंक खातों के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।



