Thursday, September 3, 2026
22.1 C
Bhopal

पीडब्ल्यूडी इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के यहां EOW का छापा, आय से अधिक संपत्ति मामले में बालाघाट, छिंदवाड़ा और भोपाल में कार्रवाई

​लोनिवि (पीडब्ल्यूडी) की पीआईयू शाखा बालाघाट में पदस्थ एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर गुरुवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने एक साथ छापामार कार्रवाई की। डीएसपी मंजीत सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान बालाघाट स्थित आवास से ढाई लाख रुपए नकद और करीब 25 लाख रुपए कीमत की एक गाड़ी बरामद हुई है। टीम इंजीनियर को लेकर छिंदवाड़ा के लिए रवाना हो गई है।

कमीशनखोरी की शिकायत पर हुई कार्रवाई

सिविल कांट्रेक्टर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी युनुस पप्पा खान ने 13 जुलाई को EOW में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि इंजीनियर सिंगारे ठेकेदारों को परेशान करते हैं और निर्माण कार्यों के बिल पास करने के एवज में भारी कमीशन लेते हैं। शिकायत में एक कांट्रेक्टर के 30 लाख रुपए के भुगतान पर 10 लाख रुपए कमीशन मांगने का भी गंभीर आरोप है।

भोपाल और छिंदवाड़ा में भी दबिश

EOW ने बालाघाट कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद सुबह 6 बजे बालाघाट, छिंदवाड़ा और भोपाल स्थित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। EOW फिलहाल सभी दस्तावेजों, संपत्तियों और बैंक खातों की गहन जांच कर रही है।

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के तीन ठिकानों पर छापेमारी।

Hot this week

160 रु. का बोनस देकर 12 लाख की ठगी

​भोपाल (बागसेवनिया) साइबर ठगों ने ऑनलाइन टास्क और क्रिप्टो निवेश...

Topics

160 रु. का बोनस देकर 12 लाख की ठगी

​भोपाल (बागसेवनिया) साइबर ठगों ने ऑनलाइन टास्क और क्रिप्टो निवेश...

बहन से झगड़े के बाद 9वीं के छात्र ने दी जान

​भोपाल: टीटी नगर इलाके की बंगाली कॉलोनी में टीवी...

गला रेतकर युवक की हत्या, पत्नी फरार

​रतलाम जिले के सरवन थाना क्षेत्र के बोरदा गांव...

लोन के नाम पर महिलाओं से 24 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पन्ना जिले के अमानगंज क्षेत्र में गरीब महिलाओं को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img