Thursday, September 3, 2026
22.1 C
Bhopal

महिला को जबरन गाड़ी पर बैठा रहे रेप के आरोपी की बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, पुलिस ने भेजा जेल

​इंदौर के रावजी बाजार इलाके में शादीशुदा महिला को जबरन गाड़ी पर बैठाकर ले जाने वाले रेप के आरोपी असलम खान की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। गुरुवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़िता की शिकायत पर रावजी बाजार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

शादी के बाद भी कर रहा था परेशान

पीड़िता (28) ने पुलिस को बताया कि आरोपी असलम खान से उसकी 6 साल से दोस्ती थी। महिला की कहीं और शादी तय होने और शादी हो जाने के बाद उसने असलम से बातचीत बंद कर दी थी, जिससे नाराज होकर वह लगातार उसे परेशान कर रहा था। बुधवार को जब महिला पैदल जा रही थी, तब असलम वहां पहुंचा और जबरन उसे अपनी गाड़ी पर बैठाकर ले जाने की जिद करने लगा। महिला के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Hot this week

160 रु. का बोनस देकर 12 लाख की ठगी

​भोपाल (बागसेवनिया) साइबर ठगों ने ऑनलाइन टास्क और क्रिप्टो निवेश...

Topics

160 रु. का बोनस देकर 12 लाख की ठगी

​भोपाल (बागसेवनिया) साइबर ठगों ने ऑनलाइन टास्क और क्रिप्टो निवेश...

बहन से झगड़े के बाद 9वीं के छात्र ने दी जान

​भोपाल: टीटी नगर इलाके की बंगाली कॉलोनी में टीवी...

गला रेतकर युवक की हत्या, पत्नी फरार

​रतलाम जिले के सरवन थाना क्षेत्र के बोरदा गांव...

लोन के नाम पर महिलाओं से 24 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पन्ना जिले के अमानगंज क्षेत्र में गरीब महिलाओं को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img