Wednesday, September 9, 2026
25.1 C
Bhopal

फिटनेस 365 डिग्री जिम पर सीजीएसटी की रेड: संचालक ने 50 लाख रुपए टैक्स चुकाया, सभी पांचों सेंटर खुले

भोपाल

राजधानी के फिटनेस 365 डिग्री जिम सेंटर्स पर सेंट्रल जीएसटी (CGST) द्वारा की गई छापामार कार्रवाई के बाद जिम संचालक हुजेफा कुरैशी ने टैक्स चोरी के रूप में 50 लाख रुपए जमा कर दिए हैं। सीजीएसटी की जांच में अब तक एक करोड़ रुपए से अधिक की टैक्स चोरी का खुलासा हो चुका है।

​जीएसटी नियमों के तहत सितंबर 2025 में हुए बदलाव के बाद जिम जैसी संस्थाओं पर 5 प्रतिशत टैक्स का प्रावधान है, जिसे संचालक द्वारा नहीं चुकाया जा रहा था। इसके अलावा ग्राहकों के बिल भी नहीं काटे जा रहे थे। इसी गड़बड़ी के चलते सीजीएसटी की टीम ने सोमवार और मंगलवार को चूनाभट्‌टी, कोहेफिजा, बावड़िया कलां, सिंधी कॉलोनी और जेके रोड स्थित पांचों सेंटरों पर एक साथ दबिश दी थी।

​जांच के दौरान इन सभी प्रतिष्ठानों को रात में सील कर दिया गया था। मंगलवार को दस्तावेजों की गहन छानबीन और टैक्स की आंशिक राशि जमा होने के बाद विभाग ने सभी पांचों सेंटरों को फिर से खोल दिया है। अधिकारियों के अनुसार दस्तावेजों की जांच अभी जारी है, जिससे आंकड़ा और बढ़ सकता है।

Hot this week

तेज रफ्तार एसयूवी ने मचाया उत्पात: 8 वाहनों को मारी टक्कर, कॉलोनी का गेट तोड़कर भागा चालक

​भोपाल मिसरोद थाना क्षेत्र की फार्च्यून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में...

भोपाल में बिजली कंपनी का जेई 20 हजार घूस लेते गिरफ्तार

​भोपाल नया बिजली मीटर लगवाने और बिजली चोरी के पुराने...

Topics

तेज रफ्तार एसयूवी ने मचाया उत्पात: 8 वाहनों को मारी टक्कर, कॉलोनी का गेट तोड़कर भागा चालक

​भोपाल मिसरोद थाना क्षेत्र की फार्च्यून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में...

भोपाल में बिजली कंपनी का जेई 20 हजार घूस लेते गिरफ्तार

​भोपाल नया बिजली मीटर लगवाने और बिजली चोरी के पुराने...

फर्जी सिम एक्टिवेट करने वाला POS एजेंट गिरफ्तार, 16.60 लाख की ठगी का खुलासा

​भोपाल क्राइम ब्रांच ने 'ऑपरेशन FAST-2.0' के तहत दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img