Friday, September 11, 2026
29.1 C
Bhopal

होटल में ब्यूटिशियन की संदिग्ध मौत: प्रेमी अस्पताल छोड़कर भागा

इंदौर। तिलक नगर थाना क्षेत्र के एलएक्स होटल के एक कमरे में बुधवार दोपहर 32 वर्षीय ब्यूटिशियन सोनाली शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे जहर खाने की आशंका जताई जा रही है।

​पुलिस के मुताबिक, सुंदर नगर निवासी सोनाली बुधवार दोपहर करीब 2 बजे पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल के साथ होटल पहुंची थी। कुछ घंटे बाद दीपक ने होटल स्टाफ को बताया कि उसकी दोस्त की तबीयत खराब है और वह उसे अक्षत अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने सोनाली को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दीपक मौके से फरार हो गया।

​परिजनों ने बताया कि सोनाली एक पार्लर में काम करती थी, जहां उसकी पहचान दीपक से हुई थी। सोनाली अपने पति से अलग रह रही थी और उसकी दो बेटियां (8 और 14 वर्ष) हैं। बुधवार को वह पार्लर जाने का कहकर घर से निकली थी।

​पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं और फरार कारोबारी दीपक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Hot this week

मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की 15 वर्षीय बेटी की सौदेबाजी, दो बार कराया दुष्कर्म

​छतरपुर। जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में मानवता को...

अवैध प्लॉटिंग की शिकायत पर कारोबारी के घर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

​भोपाल। रातीबढ़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में अवैध प्लॉटिंग...

Topics

अवैध प्लॉटिंग की शिकायत पर कारोबारी के घर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

​भोपाल। रातीबढ़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में अवैध प्लॉटिंग...

पेंशन कार्ड के नाम पर रिटायर्ड फौजी से 1.23 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में रहने वाले 75 वर्षीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img