Friday, September 25, 2026
24.1 C
Bhopal

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी:

जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 8 देशी पिस्टल और 10 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए हथियारों की कीमत करीब 3.50 लाख रुपए बताई जा रही है।

​शुक्रवार को एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने प्रेसवार्ता में इस मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अंशुल अहिरवार (निवासी दतिया) सेंधवा (बड़वानी) से अवैध हथियारों की यह खेप लेकर दतिया जा रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रास्ते में नींद आने के कारण वह गलती से श्योपुर पहुंच गया था और वहां से शिवपुरी लौटते समय पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

​सिरसौद थाना और हिम्मतपुर चौकी पुलिस ने खोरघार की पुलिया के पास चेकिंग के दौरान उसे संदिग्ध हालत में पकड़ा। पुलिस अब आरोपी से यह पूछताछ कर रही है कि उसने सेंधवा में किससे हथियार खरीदे थे और दतिया में इन्हें किसे डिलीवर किया जाना था। इस मामले में पुलिस क्षेत्र के सिकलीगर नेटवर्क की भी जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Hot this week

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

जुआ पकड़ने गई पुलिस कार्रवाई के दौरान ग्रामीण की संदिग्ध मौत, 8 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

​दमोह: जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के हिनौता गांव में...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...

Topics

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...

शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी और शोषण के दो मामले दर्ज

​ग्वालियर। शहर के सिरोल और पड़ाव थाना क्षेत्रों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img