Wednesday, November 11, 2026
17.1 C
Bhopal

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास:

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार रात एक महिला पर अश्लील टिप्पणी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने ताबड़तोड़ चाकूबाजी और पथराव कर दिया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

​यह है पूरा मामला:

मुखर्जी नगर में गणेश पंडाल के समीप बने गार्डन में कुछ महिलाएं बैठी थीं। आरोप है कि ईश्वर बैरागी नामक युवक वहां पहुंचकर एक महिला पर अश्लील कमेंट करने लगा। महिला के पति ने जब इसका विरोध किया, तो दोनों में विवाद हो गया।

​कुछ देर बाद आरोपी ईश्वर अपने साथियों के साथ फिर वहां पहुंचा और महिला के पति पर हमला करने की कोशिश की।

​बीच-बचाव करने आए युवक पर चाकू से वार:

हंगामे के दौरान बीच-बचाव करने आए कॉलोनी निवासी राहुल उर्फ सोनू पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। पेट और सीने पर चार-पांच गंभीर घाव लगने से सोनू बुरी तरह घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर कर दिया गया।

​पथराव और महिलाओं से मारपीट:

घटना के दौरान आरोपियों ने पथराव भी किया, जिसमें एक महिला के घायल होने की सूचना है। बीच-बचाव करने पहुंचीं सविता प्रजापति ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके साथ भी झूमाझटकी की और उन पर भी चाकू से वार करने की कोशिश की, लेकिन गनीमत रही कि चाकू बंद होने से उनकी जान बच गई।

​घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Hot this week

तेंदुए के हमले के बाद बाग मुगालिया ईको पार्क में वॉक पर रोक, इलाके में बाघ की भी आशंका

भोपाल। बाग मुगालिया स्थित लहारपुर ईको लॉजिकल पार्क में...

पारिवारिक विवाद में युवक पानी की टंकी से कूदा, गंभीर हालत में भर्ती

भोपाल (बैरसिया)। गुनगा गांव में पारिवारिक कलह के चलते...

Topics

पारिवारिक विवाद में युवक पानी की टंकी से कूदा, गंभीर हालत में भर्ती

भोपाल (बैरसिया)। गुनगा गांव में पारिवारिक कलह के चलते...

बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला, जेवर लूटने का प्रयास; एसपी से न्याय की गुहार

नरसिंहपुर। जिले के ठेमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिंदनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img