Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल:

हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां चौथी मंजिल की बालकनी से नीचे गिरने से 31 वर्षीय प्रमोद ओसवाल की मौत हो गई। मृतक पुताई ठेकेदारी का काम करता था। परिजन ने पत्नी और उसके साथी पर चरित्र शंका को लेकर विवाद के बाद धक्का देने का गंभीर आरोप लगाया है।

​लव मैरिज और चरित्र शंका बना विवाद की वजह

​मृतक के भाई प्रदीप ने बताया कि प्रमोद ने करीब 9 साल पहले मोहल्ले की ही रहने वाली दुर्गा से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दोनों के बीच चरित्र शंका को लेकर अक्सर कलह होती थी। शुक्रवार रात जब प्रमोद काम से घर लौटे, तो उन्होंने पत्नी को एक अन्य युवक के साथ देख लिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

​डीजे के शोर में दबी चीख-पुकार

​परिजन का आरोप है कि विवाद के दौरान फ्लैट में मौजूद युवक और पत्नी ने मिलकर प्रमोद को बालकनी से नीचे फेंक दिया। नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चाचा सपनेश नहरे ने बताया कि गणेश विसर्जन के चलते इलाके में डीजे और ढोल की तेज आवाज गूंज रही थी, जिसके कारण घर के अंदर हुई चीख-पुकार बाहर किसी को सुनाई नहीं दी। घटना के वक्त उनका 8 साल का बेटा भी घर में मौजूद था।

​पुलिस जांच में जुटी

​घटना के बाद से पत्नी और आरोपी युवक मौके से फरार हैं। हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को हमीदिया अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस बच्चे और परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img