Friday, October 16, 2026
32.8 C
Bhopal

हलालपुरा पटाखा मार्केट पर बड़ा एक्शन: कोर्ट का स्टे हटते ही होगा शिफ्ट, तब तक माननी होंगी 13 सख्त शर्तें

​भोपाल:

जिला प्रशासन ने जन सुरक्षा को बड़ा खतरा मानते हुए हलालपुरा स्थित 15 पटाखा दुकानों को लोक नूसेंस घोषित कर दिया है। बैरागढ़ एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 152 के तहत यह आदेश जारी किया है। जबलपुर हाईकोर्ट में मामला लंबित होने और स्थगन मिलने के कारण फिलहाल दुकानें वहीं रहेंगी, लेकिन स्टे हटते ही बाजार को तुरंत अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा।

​हाईकोर्ट का आदेश आने तक दुकानदारों को 13 कड़े नियमों का पालन करना होगा और नियम तोड़ने पर 6 महीने के कारावास की सजा का प्रावधान किया गया है। दुकानदारों को फायर एनओसी, इलेक्ट्रिक एनओसी और मॉक ड्रिल रिपोर्ट एसडीएम कोर्ट में देनी होगी। साथ ही, तय डेसीबल सीमा से ज्यादा आवाज वाले पटाखे और कार्बाइड गन बेचने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

​प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इसी मार्केट में 12 जून की रात सोनी पटाखा दुकान में भीषण आग लग चुकी है और पास में ही पेट्रोल पंप व चार्टर बसों का टर्मिनल होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

​बता दें कि साल 1997 से पहले थोक पटाखा बाजार कबाड़खाना में था, जिसे हादसे के बाद हलालपुर शिफ्ट किया गया था। तब यहां आबादी नहीं थी, लेकिन अब चारों तरफ रिहायशी इलाका, मैरिज गार्डन और पेट्रोल पंप होने के कारण यह बाजार पूरी तरह बारूद के ढेर पर आ गया है।

Hot this week

बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की निर्मम हत्या, खंडहर में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

​भोपाल: राजधानी के बैरागढ़ इलाके में दिल दहला देने...

पूर्व प्रेमिका ने किराए के कमरे में घुसकर प्रेमी पर कैंची से किया हमला

​ग्वालियर। कंपू थाना क्षेत्र की ललितपुर कॉलोनी में एक...

इंदौर में साइबर ठगी: व्यापारी और पत्नी के तीन खातों से 2.37 लाख रुपए पार

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक...

पैरोल से फरार होने वाले कैदी को दो साल की सजा, कोर्ट का सख्त फैसला

​भोपाल 16 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आकर...

Topics

पूर्व प्रेमिका ने किराए के कमरे में घुसकर प्रेमी पर कैंची से किया हमला

​ग्वालियर। कंपू थाना क्षेत्र की ललितपुर कॉलोनी में एक...

इंदौर में साइबर ठगी: व्यापारी और पत्नी के तीन खातों से 2.37 लाख रुपए पार

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक...

भोपाल: पत्नी और साली की निर्मम हत्या करने वाले उपनिरीक्षक को दोहरा आजीवन कारावास

​भोपाल: राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img