Friday, October 16, 2026
32.8 C
Bhopal

पूर्व प्रेमिका ने किराए के कमरे में घुसकर प्रेमी पर कैंची से किया हमला

​ग्वालियर। कंपू थाना क्षेत्र की ललितपुर कॉलोनी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने पूर्व प्रेमी पर कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी युवती को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, वहीं घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

​फोन पर मना करने के बाद भी पहुंची कमरे पर:

मुरैना जिले के अंबाह का रहने वाला धर्मेंद्र प्रजापति ललितपुर कॉलोनी में किराए के कमरे में रहता है। पीड़ित के मुताबिक, दो साल पहले उसके और प्रीति प्रजापति के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन पिछले दो साल से दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं था।

​घटना की रात प्रीति ने उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया। धर्मेंद्र के मना करने के बावजूद वह उसके कमरे पर आ गई। लगभग एक घंटा रुकने के बाद युवती ने अचानक बैग से कैंची निकाली और उस पर हमला कर दिया।

​मकान मालिक ने बचाई जान:

हमले के बाद आरोपी वहीं मौजूद थी। घबराए युवक ने आवाज देकर मकान मालिक को बुलाया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचाई। धर्मेंद्र का यह भी आरोप है कि युवती ने उससे कहा था कि उसके साथ रह रहे मौजूदा प्रेमी सोनू यादव ने उसे मारकर आने के लिए कहा था। पुलिस इस बयान और मामले के अन्य पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

Hot this week

इंदौर में साइबर ठगी: व्यापारी और पत्नी के तीन खातों से 2.37 लाख रुपए पार

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक...

पैरोल से फरार होने वाले कैदी को दो साल की सजा, कोर्ट का सख्त फैसला

​भोपाल 16 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आकर...

Topics

इंदौर में साइबर ठगी: व्यापारी और पत्नी के तीन खातों से 2.37 लाख रुपए पार

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक...

भोपाल: पत्नी और साली की निर्मम हत्या करने वाले उपनिरीक्षक को दोहरा आजीवन कारावास

​भोपाल: राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

न्यू मार्केट आगजनी: दुकान संचालक पर FIR, हॉकर्स की शिफ्टिंग आज से

​भोपाल: न्यू मार्केट के बालाजी छोला-भटूरा दुकान में लगी भीषण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img