Friday, October 16, 2026
32.8 C
Bhopal

इंदौर में साइबर ठगी: व्यापारी और पत्नी के तीन खातों से 2.37 लाख रुपए पार

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक रेडीमेड व्यापारी, उनकी पत्नी और उनकी फर्म के तीन अलग-अलग बैंक खातों से कुल 2 लाख 37 हजार रुपए निकाल लिए। ठगी का यह मामला तब सामने आया जब पीड़ित के मोबाइल पर लगातार रुपए कटने के मैसेज आने लगे। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​एमजी रोड स्थित शिवओम रेसीडेंसी निवासी 54 वर्षीय निर्मल जैन रेडीमेड कपड़ों का कारोबार करते हैं। 3 सितंबर को दोपहर करीब 3:30 बजे उनके साथ यह वारदात हुई। ठगों ने निर्मल जैन के एचडीएफसी बैंक (क्लॉथ मार्केट शाखा) खाते से 80 हजार रुपए, उनकी पत्नी पायल जैन के आईसीआईसीआई बैंक (राजमोहल्ला शाखा) खाते से 58 हजार रुपए और उनकी फर्म ‘पर्ल क्रिएशन’ के एचडीएफसी बैंक खाते से 99 हजार रुपए पार कर दिए।

​तीनों खातों से यह ट्रांजेक्शन बिना किसी जानकारी के किए गए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद पीड़ित ने तुरंत बैंक और साइबर सेल से संपर्क किया और तुकोगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि खातों से निकाली गई यह रकम किन अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है, साथ ही आरोपी की पहचान और ठगी के तरीके की भी तलाश की जा रही है।

Hot this week

पूर्व प्रेमिका ने किराए के कमरे में घुसकर प्रेमी पर कैंची से किया हमला

​ग्वालियर। कंपू थाना क्षेत्र की ललितपुर कॉलोनी में एक...

पैरोल से फरार होने वाले कैदी को दो साल की सजा, कोर्ट का सख्त फैसला

​भोपाल 16 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आकर...

Topics

पूर्व प्रेमिका ने किराए के कमरे में घुसकर प्रेमी पर कैंची से किया हमला

​ग्वालियर। कंपू थाना क्षेत्र की ललितपुर कॉलोनी में एक...

भोपाल: पत्नी और साली की निर्मम हत्या करने वाले उपनिरीक्षक को दोहरा आजीवन कारावास

​भोपाल: राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

न्यू मार्केट आगजनी: दुकान संचालक पर FIR, हॉकर्स की शिफ्टिंग आज से

​भोपाल: न्यू मार्केट के बालाजी छोला-भटूरा दुकान में लगी भीषण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img