Saturday, October 17, 2026
29.1 C
Bhopal

भोपाल जिला कोर्ट के पीछे से वकील बनकर एमडी ड्रग्स बेच रहा युवक गिरफ्तार, चार ग्राम मादक पदार्थ जब्त

​राजधानी में क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात भोपाल जिला न्यायालय के पिछले गेट के पास कार्रवाई करते हुए एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स तस्करी के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी के कब्जे से करीब चार ग्राम एमडी जब्त की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक लाख रुपए बताई जा रही है।

​क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक जिला न्यायालय के पिछले गेट के पास किसी को मादक पदार्थ की डिलीवरी देने के लिए खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जहांगीराबाद निवासी मुकुल ढोलपुरे को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध ड्रग्स बरामद हुई।

​पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुद को भोपाल जिला न्यायालय का वकील बताया है, जिसके दावे की पुष्टि पुलिस कर रही है। पुलिस अब आरोपी से यह पूछताछ करने में जुटी है कि वह यह एमडी कहां से लेकर आया था और इसे किसे सप्लाई करने वाला था। इस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायरों और खरीदारों का पता लगाने के लिए पुलिस उसके संपर्कों की बारीकी से जांच कर रही है।

Hot this week

विदिशा: मेमू ट्रेन से 10 लाख चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 9.45 लाख का सामान बरामद

​विदिशा: गंजबासौदा स्टेशन पर मेमू ट्रेन में यात्री के ऊपर...

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.70 लाख और रिचार्ज के दौरान खाते से उड़े 51 हजार

​इंदौर: शहर में ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े मामले सामने...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img