भोपाल:
क्राइम ब्रांच ने एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स तस्करी के मामले में सोमवार को तीसरे आरोपी रितिक बाथम को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी मुकुल ढोलपुरे जहांगीराबाद का रहने वाला है और उसने खुद को जिला कोर्ट का वकील बताया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मुकुल दिल्ली के तस्करों और नाइजीरियन नागरिकों से ड्रग्स लाकर भोपाल में सप्लाई करता था। भोपाल में ड्रग्स खपाने के लिए वह दिव्यांशु और रितिक को कमिशन देता था, जो शहर के नामचीन पब और लाउंज में सक्रिय थे। इससे पहले पुलिस ने दिव्यांशु को और सोमवार दोपहर को मुकुल के घर की तलाशी लेकर अहम जानकारियां जुटाईं, हालांकि जब्ती को लेकर अभी आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। सोमवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और पुलिस इस नेटवर्क के अन्य सुरागों की तलाश में दिल्ली में भी दबिश दे रही है।



