Friday, October 23, 2026
25.5 C
Bhopal

शिक्षिका के निलंबन की मांग को लेकर मिसरोद स्कूल के छात्रों का धरना, सड़क जाम करने की चेतावनी

भोपाल: मिसरोद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं एक शिक्षिका के निलंबन की मांग को लेकर शुक्रवार को फिर से स्कूल परिसर में धरने पर बैठ गए। हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद शिक्षिका बविता कुशवाहा पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

छात्रों ने बताया कि इससे पहले 5 अक्टूबर को भी उन्होंने इसी मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। तब जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका का ट्रांसफर कर मामले की जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है। विद्यार्थियों ने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और समयबद्ध कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सड़क जाम करेंगे।

Hot this week

VIT भोपाल के नाम और लोकेशन पर NHRC सख्त: सरकार से 4 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

भोपाल वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) भोपाल के नाम...

Topics

VIT भोपाल के नाम और लोकेशन पर NHRC सख्त: सरकार से 4 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

भोपाल वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) भोपाल के नाम...

भोपाल में शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली गुल

​भोपाल: शहर के करीब 25 इलाकों में शुक्रवार को मेंटेनेंस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img