परवलिया सड़क (भोपाल): थाना परवलिया सड़क पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर डेढ़ लाख रुपये कीमत की चोरी गई भैंस को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
क्या था मामला: फरियादी नरेश सिंह ठाकुर (निवासी रतनपुर) ने 23 अक्टूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बंधी हुई भैंस अज्ञात चोर रात में चुरा ले गए। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर थाना प्रभारी हरिशंकर वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की।
जंगल से दबोचे गए आरोपी: मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भुतिया बढ़ के जंगल में दबिश दी, जहां तीनों आरोपी चोरी की गई भैंस को बेचने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने भैंस को सुरक्षित बरामद कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी:
- शोएब (23 वर्ष), निवासी बजरिया, भोपाल
- अमन कुरैशी (21 वर्ष), निवासी तलैया, भोपाल
- कलीम खां (30 वर्ष), निवासी परवलिया सड़क, भोपाल
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है।







