Sunday, October 25, 2026
27.2 C
Bhopal

भोपाल देहात पुलिस की रातभर दबिश: 100 वारंटी गिरफ्तार, वाहनों की सघन चेकिंग

भोपाल: अपराधियों पर नकेल कसने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भोपाल देहात पुलिस ने 24 और 25 अक्टूबर की दरमियानी रात विशेष कॉम्बिंग गश्त और वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में 91 पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।

रातभर ताबड़तोड़ कार्रवाई: अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने फरार आरोपियों और लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने कुल 100 वारंट (49 स्थायी और 51 गिरफ्तारी वारंट) तामील कराए। इसके अलावा 46 जमानती वारंट और 43 समंस भी तामील किए गए।

बदमाशों और वाहनों की जांच:

  • पुलिस ने क्षेत्र के 37 गुंडा-बदमाशों और 25 निगरानीशुदा बदमाशों के घरों की चेकिंग की।
  • मुगालिया कोट इलाके में विशेष चेकिंग पॉइंट लगाकर 13 दोपहिया और 5 चारपहिया वाहनों की बारिकी से जांच की गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आम जनता में सुरक्षा का भाव मजबूत करने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Hot this week

परवलिया सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.5 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

परवलिया सड़क (भोपाल): थाना परवलिया सड़क पुलिस ने बायपास...

24 घंटे में पकड़े गए भैंस चोर, 1.5 लाख की मवेशी बरामद

परवलिया सड़क (भोपाल): थाना परवलिया सड़क पुलिस ने त्वरित...

इंदौर में दो अलग-अलग मामलों में छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज

द्वारकापुरी: अस्पताल के बाहर रिसेप्शनिस्ट से अश्लील हरकत फूटी...

Topics

24 घंटे में पकड़े गए भैंस चोर, 1.5 लाख की मवेशी बरामद

परवलिया सड़क (भोपाल): थाना परवलिया सड़क पुलिस ने त्वरित...

इंदौर में दो अलग-अलग मामलों में छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज

द्वारकापुरी: अस्पताल के बाहर रिसेप्शनिस्ट से अश्लील हरकत फूटी...

भोपाल के 55 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को मेंटेनेंस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img