Monday, October 26, 2026
31.5 C
Bhopal

जमीन के विवाद में छोटे भाई की गोली मारकर हत्या, बड़े भाई के बेटे पर आरोप; तनाव

गुना: जिले के सिरसी थाना क्षेत्र के सारेठा गांव में रविवार रात करीब 8 बजे आपसी विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय विजय यादव के रूप में हुई है। फायरिंग का गंभीर आरोप उनके ही बड़े भाई भरत सिंह यादव के बेटे विशाल पर लगा है।

500 बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर था विवाद शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार के बीच वन विभाग की करीब 500 बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते रविवार रात को यह खूनी संघर्ष हुआ।

अस्पताल में भर्ती कराए गए दूसरे भाई, पुलिस जांच में जुटी घटना के बाद गंभीर हालत में परिजन विजय यादव को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतक के बड़े भाई और भाजपा जिला मंत्री वीर बहादुर सिंह सारेठा को भाई की मौत की खबर सुनते ही बीपी बढ़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

दूसरी ओर, आरोपी विशाल के मारकीमहू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती होने की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है।

Hot this week

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर सियासी बवाल: भोपाल में आज बीजेपी का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पटना...

कोहेफिजा में युवक का अपहरण कर बेदम पिटाई, झूठे केस की धमकी; शिकायत के बाद भी पुलिस मौन

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित डायमंड शादी...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img