Monday, October 26, 2026
31.5 C
Bhopal

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर सियासी बवाल: भोपाल में आज बीजेपी का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पटना में दिए गए एक विवादित बयान को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत गरमा गई है। इस बयान के विरोध में आज (सोमवार) बीजेपी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी। भाजपा कार्यकर्ता रेडक्रॉस हॉस्पिटल के सामने शिवाजी नगर चौराहे पर एकत्रित होकर पैदल मार्च निकालते हुए कांग्रेस दफ्तर पहुंचेंगे।

रविवार को पटना में एक सभा के दौरान खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा था, ‘मोदी का बाप भी जाएगा।’ इस बयान के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे भारतीय संस्कृति और संस्कारों के खिलाफ बताते हुए सवाल उठाया कि क्या यह बयान सोनिया गांधी या राहुल गांधी के इशारे पर दिया गया है? उन्होंने मांग की कि यदि ऐसा नहीं है, तो कांग्रेस को खरगे से इस्तीफा लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इसकी निंदा करते हुए कहा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन भाषा और व्यवहार में मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक रामेश्वर शर्मा और मंत्री विश्वास सारंग ने भी इस टिप्पणी को राजनीति की मर्यादाओं और भारतीय संस्कारों के विरुद्ध बताया है।

Hot this week

जमीन के विवाद में छोटे भाई की गोली मारकर हत्या, बड़े भाई के बेटे पर आरोप; तनाव

गुना: जिले के सिरसी थाना क्षेत्र के सारेठा गांव...

कोहेफिजा में युवक का अपहरण कर बेदम पिटाई, झूठे केस की धमकी; शिकायत के बाद भी पुलिस मौन

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित डायमंड शादी...

Topics

कोहेफिजा में युवक का अपहरण कर बेदम पिटाई, झूठे केस की धमकी; शिकायत के बाद भी पुलिस मौन

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित डायमंड शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img