Sunday, November 1, 2026
26 C
Bhopal

भोपाल में सनसनी: मंदिर जा रही बुजुर्ग महिला के गले से डेढ़ लाख की चेन झपटी

भोपाल (कोतवाली) रविवार सुबह जैन मंदिर रोड पर एक बुजुर्ग महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाश डेढ़ लाख रुपए कीमत की सोने की चेन झपटकर फरार हो गए।

इतवारा (पुराना पोस्ट ऑफिस) निवासी 62 वर्षीय ओमवती गुप्ता सुबह करीब 7:30 बजे पीरगेट स्थित माता मंदिर दर्शन करने जा रही थीं। जैसे ही वह सिरोजिया अग्रवाल धर्मशाला के पास पहुंचीं, पीछे से बाइक पर आए बदमाशों ने झपट्टा मारकर चेन खींच ली और जैन मंदिर की तरफ भाग निकले।

घबराई महिला की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस अब आसपास लगे CCTV फुटेज खंगालकर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

Hot this week

छतरपुर में शातिर चेन स्नेचर गिरफ्तार: 5 लाख का माल बरामद, 17 से ज्यादा मामले दर्ज

छतरपुर: सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिलाओं से चेन...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर भोपाल पुलिस ने देखा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की परेड का लाइव प्रसारण

भोपाल, 31 अक्टूबर (विशेष संवाददाता): लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img