Wednesday, November 4, 2026
28.9 C
Bhopal

भोपाल में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला: झूठे केस में फंसाकर व्यवसायी से 40 लाख वसूले, अब 1.5 करोड़ की मांग

भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित व्यवसायी को कथित हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसाकर करीब 40 लाख रुपए वसूलने का मामला सामने आया है। आरोपियों की भूख यहीं नहीं रुकी; पैसे ऐंठने के बाद उनसे डेढ़ करोड़ रुपए की अतिरिक्त मांग की गई और मांग पूरी न होने पर एससी/एसटी एक्ट व दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़ित व्यवसायी की शिकायत पर महिला, उसके पति और पिता (रामकृष्ण देवड़ा) के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित व्यवसायी का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें एक झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर डराया और शुरुआत में अलग-अलग चरणों में 5 लाख और 10 लाख रुपए नकद ले लिए। इसके बाद महिला ने एमपी नगर थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई और दबाव बनाकर मध्यस्थ के जरिए 25 लाख रुपए में समझौता कराया गया। पीड़ित ने महिला को 10 और 15 लाख रुपए के दो चेक दिए, जिसके बाद महिला ने अपनी शिकायत वापस ले ली।

पीड़ित का कहना है कि उन्होंने अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा और परिवार की गरिमा बचाने के लिए ये रकम चुकाई, लेकिन इसके बाद महिला के पति और पिता ने फोन कर डेढ़ करोड़ रुपए की मांग शुरू कर दी। पैसे न देने पर जान से मारने और दोबारा गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी दी जा रही है। व्यवसायी का दावा है कि उनके पास लेन-देन से जुड़े मूल अनुबंध पत्र, गवाहों के हस्ताक्षर, आरोपियों की कॉल रिकॉर्डिंग और व्हाट्सऐप चैट जैसे पुख्ता सबूत मौजूद हैं, जिन्हें पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस अब मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

Hot this week

खुरई में रिहायशी इलाके में पकड़ाए अवैध पटाखे, 2.77 लाख का माल जब्त

खुरई: आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने अवैध...

देवास TI हत्याकांड: मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली

देवास: टीआइ दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलकर मारने...

नरवर में मोबाइल दुकान की दीवार तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 20 मोबाइल बरामद

शिवपुरी: नरवर थाना क्षेत्र में दुकान की दीवार तोड़कर...

Topics

खुरई में रिहायशी इलाके में पकड़ाए अवैध पटाखे, 2.77 लाख का माल जब्त

खुरई: आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने अवैध...

2 साल से फरार 5 हजार का इनामी तस्कर इंदौर से गिरफ्तार

बड़वाह/इंदौर। 15 दिवसीय राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img